MSD Last IPL: आईपीएल के इस सीजन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के संन्यास लेने पे चर्चा हो रही हैं। हालांकि धोनी ने खुद इन दावों का खंडन किया है। टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी (Michael Hussey) ने 20 मई को दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ मैच से पहले धोनी के संन्यास और उनकी फिटनेस पर अपडेट भी दिया है।
कोच माइकल हसी (Michael Hussey) ने कहा कि, उन्हें धोनी की योजनाओं के बारे में पता नहीं है। धोनी (Dhoni) की योजना केवल धोनी ही जानते हैं। यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन है या नहीं। हसी के मुताबिक, धोनी अब भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। छक्के लगा रहे हैं। साथ ही साथ टीम में योगदान दे रहे हैं।
इस सीज़न में धोनी ने बल्लेबाजी करते समय कम ओवरों का सामना किया है। अधिक रन नहीं बनाने के लिए अपनी प्राथमिकता व्यक्त की है। उन्होंने नौ पारियों में 196.00 के स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए हैं। जिसमें तीन चौके और दस छक्के शामिल हैं।
Also read: हेनरिक क्लासेन ने लगाई RCB की क्लास! शतक ठोक दिया 187 रनों का लक्ष्य।
MSD Last IPL पे कोच ने किया खुल के बात

एक बल्लेबाजी कोच के रूप में माइकल हसी (Michael Hussey) का मानना है। धोनी (Dhoni) अभी भी भाग ले रहे हैं। अपने खेल पर काम कर रहे हैं। धोनी की छक्के मारने की क्षमता अभी भी बरकरार है। जब तक वह खेलने का आनंद लेते हैं। टीम में योगदान देते हैं। कोई कारण नहीं है, की धोनी संन्यास ले। हालाँकि निर्णय धोनी के पास ही है।

धोनी (Dhoni) जब भी किसी स्टेडियम में खेलते हैं। तो उन्हें दर्शकों का भारी समर्थन मिलता रहता है। भले ही वह विपक्षी टीम का घरेलू मैदान ही क्यों न हो। जब वह स्क्रीन पर आते हैं। तो पूरा स्टेडियम जीवंत हो उठता है। धोनी के कारण सीएसके ( CSK) को जो समर्थन मिल रहा है।