ICC ODI World Cup 2023 Prize Money: भारत में 5 अक्टूबर से मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने वाला है. इस बड़े टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत चैंपियन इंग्लैंड और  न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि इसका फाइनल 19 नवंबर को इसी मैदान पर होगा. आईसीसी ने वर्ल्ड कप की प्राइज मनी का ऐलान भी कर दिया है.

आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 (World cup 2023) के कुल 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 82.93 करोड़ रुपये बजट रखी है. वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के साथ-साथ रनर अप और ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों पर भी पैसों की बरसात होगी. तो चलिए जानते हैं किसको कितनी इनामि राशि मिलने वाली है.

वर्ल्ड कप 2023 विजेता को मिलेंगे करोड़ों रुपये (World Cup 2023 Winner Prize Money):

आईसीसी ने 22 सितंबर को आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 (World cup 2023) के विजेता को 40 लाख डॉलर यानी करीब 33.18 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी. जबकि फाइनल मुकाबले में हारने वाली यानि रनर अप टीम को 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर (16.59 करोड़ रुपये) मिलेंगे. वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली प्रत्येक टीम को 8 लाख डॉलर (करीब 6.63 करोड़ रुपये) की धनराशि मिलेगी.

हारने वाली टीमों पर भी होगी पैसों की बारिश

वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में मैच जीतने पर भी पुरस्कार राशि दी जाती है. टीमों को प्रत्येक जीत के लिए 40 हजार अमेरिकी डॉलर यानि 33.17 लाख रुपये मिलेंगे. इसके अलावा ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली प्रत्येक टीमों को 1 लाख डॉलर यानी  82.92 लाख रुपये दिए जाएंगे. बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप में भी इतनी ही प्राइज मनी थी.

Also read:  भारतीय अंपायर नितिन मेनन के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड। जानें

वर्ल्ड कप 2023 की कुल प्राइज मनी (World Cup 2023 Prize Money):

स्टेज कितनी प्राइज मनी कुल
विजेता (1) 40 लाख डॉलर (33.18 करोड़ रुपये) 40 लाख डॉलर (33.18 करोड़ रुपये)
उपविजेता (1) 20 लाख डॉलर (16.59 करोड़ रुपये) 20 लाख डॉलर (16.59 करोड़ रुपये)
सेमीफाइनल हारने वाली टीमें (2) 8 लाख डॉलर (6.63 करोड़ रुपये) 16 लाख डॉलर (13.26 करोड़ रुपये)
ग्रुप स्टेज के बाद बाहर हुई टीमें (6) 1 लाख डॉलर (82.39 लाख रुपये) 6 लाख डॉलर (4.97 करोड़ रुपये)
प्रत्येक ग्रुप स्टेज की विजेता (45) 40 हजार डॉलर (33.17 लाख रुपये) 18 लाख डॉलर (14.93 करोड़ रुपये)
कुल 1 करोड़ डॉलर (83 करोड़ रुपये)

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 (World cup 2023) में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. जिनमें मेजबान भारत के अलावा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें खेलेंगी. दो बार की वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज टीम पहली बार वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होगी. बता दें कि 45 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में इन 10 टीमों के बीच कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले भारत के 10 शहरों में आयोजित होंगे.

Also read:  सूर्या बने कप्तान, आवेश और अय्यर की वापसी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 के लिए टीम इंडिया का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया से होगा भारत का पहला मुकाबला

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान से भिड़ेगी. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा.

वर्ल्ड कप 2023 का पूरा शेड्यूल (World Cup 2023 Full Schedule):

तारीख मैच समय वेन्यू
5 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड दोपहर 2 बजे अहमदाबाद
6 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड दोपहर 2 बजे हैदराबाद
7 अक्टूबर बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान सुबह 10.30 बजे धर्मशाला
7 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका दोपहर 2 बजे दिल्ली
8 अक्टूबर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दोपहर 2 बजे चेन्नई
9 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम नीदरलैंड दोपहर 2 बजे हैदराबाद
10 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश सुबह 10.30 बजे धर्मशाला
10 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम श्रीलंका दोपहर 2 बजे हैदराबाद
11 अक्टूबर भारत बनाम अफगानिस्तान दोपहर 2 बजे दिल्ली
12 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका दोपहर 2 बजे लखनऊ
13 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश दोपहर 2 बजे चेन्नई
14 अक्टूबर भारत बनाम पाकिस्तान दोपहर 2 बजे अहमदाबाद
15 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान दोपहर 2 बजे दिल्ली
16 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका दोपहर 2 बजे लखनऊ
17 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड दोपहर 2 बजे धर्मशाला
18 अक्टूबर न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान दोपहर 2 बजे चेन्नई
19 अक्टूबर भारत बनाम बांग्लादेश दोपहर 2 बजे पुणे
20 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान दोपहर 2 बजे बेंगलुरु
21 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका सुबह 10.30 बजे मुंबई
21 अक्टूबर नीदरलैंड बनाम श्रीलंका दोपहर 2 बजे लखनऊ
22 अक्टूबर भारत बनाम न्यूजीलैंड दोपहर 2 बजे धर्मशाला
23 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान दोपहर 2 बजे चेन्नई
24 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश दोपहर 2 बजे मुंबई
25 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड दोपहर 2 बजे दिल्ली
26 अक्टूबर इंग्लैंड बनाम श्रीलंका दोपहर 2 बजे बेंगलुरु
27 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका दोपहर 2 बजे चेन्नई
28 अक्टूबर नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश दोपहर 2 बजे कोलकाता
28 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड दोपहर 2 बजे धर्मशाला
29 अक्टूबर भारत बनाम इंग्लैंड दोपहर 2 बजे लखनऊ
30 अक्टूबर अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका दोपहर 2 बजे पुणे
31 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश दोपहर 2 बजे कोलकाता
1 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दोपहर 2 बजे पुणे
2 नवंबर भारत बनाम श्रीलंका दोपहर 2 बजे मुंबई
3 नवंबर नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान दोपहर 2 बजे लखनऊ
4 नवंबर इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया दोपहर 2 बजे अहमदाबाद
4 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दोपहर 2 बजे बेंगलुरु
5 नवंबर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दोपहर 2 बजे कोलकाता
6 नवंबर बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दोपहर 2 बजे दिल्ली
7 नवंबर ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान दोपहर 2 बजे मुंबई
8 नवंबर इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड दोपहर 2 बजे पुणे
9 नवंबर न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दोपहर 2 बजे बेंगलुरु
10 नवंबर दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान दोपहर 2 बजे अहमदाबाद
11 नवंबर इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान दोपहर 2 बजे कोलकाता
11 नवंबर ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश दोपहर 2 बजे पुणे
12 नवंबर भारत बनाम नीदरलैंड दोपहर 2 बजे बेंगलुरु
15 नवंबर सेमी फाइनल 1 दोपहर 2 बजे मुंबई
16 नवंबर सेमी फाइनल 2 दोपहर 2 बजे कोलकाता
19 नवंबर फाइनल दोपहर 2 बजे अहमदाबाद
Also read:  ट्रॉफी जीतने के बाद CSK के मालिक ने जीता दिल, धोनी से बात करते करते हुए गदगद, धोनी को दी अहम सलाह

Shubhraj Bedge is a talented sports news writer with 3 years of experience. He has honed his skills to produce captivating and informative articles that keep audiences engaged and informed. Bedge's work...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.