एमएस धोनी (Ms Dhoni) ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। वह अब केवल आईपीएल में खेलते नजर आते हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 की तैयारी भी शुरू कर दी है।
इन सबके बीच उनकी एक फोटो इंटरनेट पर सामने आई है। इस तस्वीर में धोनी पुलिस ऑफिसर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं।
एमएस धोनी (MS Dhoni) भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक रखते हैं।

उन्हें कई बार आर्मी यूनिफॉर्म पहने देखा गया है। हालांकि इस विज्ञापन के लिए एमएस धोनी (MS Dhoni) पुलिस की वर्दी पहने हुए हैं। एमएस धोनी की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
एमएस धोनी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी काबिलियत साबित करने के लिए तैयार हैं। पहली तमिल फिल्म का निर्माण महेंद्र सिंह धोनी की प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट ने किया हैं। ‘लेट्स गेट मैरिड’ फिल्म का टाइटल है।
इस फिल्म में नादिया, हरीश कल्याण और अभिनेत्री इवाना मुख्य भूमिका निभाएंगी। दूसरी ओर, योगी बाबू इसका एक हिस्सा हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह फिल्म की निर्माता हैं। फिल्म को लेकर माही के फैंस काफ़ी एक्साइटेड हैं।